Goa National Games 2023: गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक और गोल्ड मैडल मिल गया है। 37वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ स्पर्धा में पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार की रहने वाली समृद्धि थपलियाल ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो अंडर-63 किलो भारवर्ग स्पर्धा में हल्द्वानी के रहने वाले नीतीश कुमार ने रजत पदक जीता है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उत्तराखंड के स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई है।
समृद्धि थपलियाल पौड़ी जिले के कोटद्वार सिंबलचौड़ की रहने वाली हैं। उनके पिता सुशील थपलियाल ने बताया कि समृद्धि वर्तमान में पतंजलि यूनिवर्सिटी से बेचलर ऑफ फिलिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स का कोर्स कर रही है। कॉलेज के दो साल के कोर्स के दौरान ही उन्होंने मिनी गोल्फ में हिस्सा लिया और प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने बताया कि समृद्धि का रुझान बचपन से ही खेलों में रहा है। हॉकी, क्रिकेट जैसे खेलों से उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। थपलियाल ने उम्मीद जताई की उनकी बेटी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है।राज्य में समृद्ध खेल संस्कृति के विकास से ही आज उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
National Games 2023 medal tally
Rank State Gold Silver Bronze Total
1 Maharashtra 60 54 54 168
2 Services 44 18 20 82
3 Haryana 39 24 37 100
4 Karnataka 25 17 21 63
5 MP 19 28 26 73
6 Delhi 15 14 30 59
7 Tamil Nadu 14 16 17 47
8 Kerala 13 17 16 46
9 Manipur 12 9 16 37
10 Uttar Pradesh 8 12 14 34
11 Punjab 6 19 19 44
12 Odisha 6 10 16 32
13 Rajasthan 6 9 7 22
14 ANDHRA 6 2 11 19
15 Gujarat 6 1 10 17
16 West Bengal 5 18 15 38
17 Assam 5 8 13 26
18 Arunachal P 5 2 5 12
19 J&K 4 6 7 17
20 Chandigarh 4 5 0 9
21 Uttarakhand 4 2 10 16
22 Goa 2 9 25 36
23 Telangana 2 5 8 15
24 Mizoram 2 2 0 4
25 Himachal 2 1 1 4
26 Chhattisgarh 1 1 5 7
27 Nagaland 1 1 2 4
28 Andaman 1 1 0 2
29 Jharkhand 0 3 6 9
30 Bihar 0 3 1 4
31 Tripura 0 1 0 1
32 D& N H 0 0 1 1
32 Lakshadweep 0 0 1 1
32 Sikkim 0 0 1 1
गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में समृद्धि थपलियाल जी को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से आपने समस्त उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है, उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं !#37thNationalGames @narendramodi@PMOIndia… pic.twitter.com/KcnHCc4gem
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 3, 2023