devalgarh-mandir

श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहड़ के कक्षा नौ के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जसपाल सिंह गुसांई और अनूप सिंह रौथाण के नेतृत्व में गढ़वाल के राजा की राजधानी और ऐतिहासिक मंदिर देखने देवलगढ़ गए। वहां इस एतिहासिक मन्दिर के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करने के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय खिर्सू के छात्र अपने प्रधानाचार्य सुबोध नेगी व वरिष्ठ शिक्षक अनिल काला तथा राजकीय इंटर कालेज दिखोल्यों के छात्र अपने प्रधानाचार्य मातबर सिंह कुंवर व वरिष्ठ शिक्षक मनीष कोठियाल के नेतृत्व में पहुंचे। मन्दिर के इतिहास के बारे में वहां पर उपस्थित सत्यनाथ के मुख्य पुजारी मंगल सिंह जी द्वारा छात्रों को सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

तत्पश्चात सभी बच्चे राजा की कुल देवी के मन्दिर राजराजेश्वर के दर्शन हेतु गए। जहा बच्चों को राजराजेश्वर के पुजारी और राजा के कुल पुरोहित कुंजिका प्रसाद उनियाल ने राजा अजयपाल की कहानी और उनके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सभी बच्चे अपने गढ़वाल के इतिहास की जानकारी के लिए बहुत उत्साहित थे और सभी विद्यालयों के छात्रों ने बहुत सी जानकारियां स्वयं अपनी आंखों से देखकर प्राप्त की और अपने ज्ञान को बढ़ाने का भरसक प्रयास किया।

दोनों मन्दिरों के पुजारियों द्वारा छात्रों को जानकारी देने के लिए जसपाल सिंह गुसांई ने छात्रों और शिक्षकों की ओर पुजारी जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।