si-robin-singh-bisht

देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक दुखद खबर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रोबिन बिष्ट की अचानक मौत हो गयी है। घटना आज शाम की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम को ऊखीमठ थाने में तैनात 2015 बैच के सब स्पेक्टर रोबिन सिंह के पेट में अचनाक तेज र्दद की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें साथी पुलिसकर्मी ऊखीमठ के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

30 वर्षीय एसआई रोबिन सिंह बिष्ट मूल रूप से पौडी़ के रहने वाले थे उनका परिवार वर्तमान में देहरादून और पौड़ी में रहता है। एसआई रोबिन सिंह की बीते वर्ष ही शादी हुई थी। वे वर्ष 2019 से रूद्रप्रयाग जिले में तैनात हैं और वर्तमान में उखीमठ थाने में तैनात थे। पुलिस ने उनके परिजनों को इस दुखद घटना के बारे में सूचित कर दिया है। उनके अचानक पेट दर्द से हुई मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।