चैता की चैत्वाली गीत उत्तराखण्ड के लोक गायक स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही की वर्षों पुरानी जागर है, जिसे पिछले वर्ष श्रीनगर के उभरते युवा गायक अमित सागर द्वारा अपने अंदाज मे गाकर रिलीज किया गया। रिलीज के बाद ही इस गीत ने उत्तराखण्ड के साथ–साथ देश विदेश मे भी इतना धमाल मचाया कि आजतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस गाने का विडियो यूट्यूब पर अबतक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आजकल इस गाने की धुन तेलंगाना राज्य में भी खूब हिट हो रही है। दरसल तेलंगाना राज्य के स्थानीय कलाकारों ने चैता की चैत्वाली गीत की धुन पर तेलगु भाषा मे एक विडियो सॉंग तैयार किया है, जिसे चैता की चैत्वाली का तेलगू वर्जन कहा जा रहा है। इसे तेलगू गायक जांगी रेड्डी व मांगली ने गया है। इस गीत को तेलंगाना स्थापना दिवस गीत के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह विडियो भी आजकल काफी हिट हो रहा है। अभी तक इस तेलगु वर्जन वाले गीत को यूट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं। खबरों के मुताबिक  उत्तराखंड के कलाकारों ने बिना इजाजत इस धुन का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह गीत उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत है। नीचे दोनों वीडियो दिए गए गए हैं।

                                  गायक अमित सागर द्वारा गाया गया चैता की चैत्वाली उत्तराखंडी जागर


चैता की चैत्वाली गाने का तेलगु वर्जन 

सोशल मीडिया पर हुयी जबरदस्त आलोचना के बाद तेलगना गायक ने आखिरकार उत्तराखंड के लोक कलाकारों को क्रेडिट दे दिया है। उत्तराखंड में करोडो लोगो की पसंद बाना जागर गीत चेता की चैत्वाली का तेलगु वर्जन तेलांगाना राज्य के स्थानीय कलाकारों ने तैयार कर सोशल मीडिया पर जारी किया था। जिसे वहां बड़ी संख्या में लोगो ने पसंद भी कर रहे हैं। इसके बाद इसके निर्माताओं ने अपने वीडियो को एडिट कर गढ़वली संगीत व यहाँ के लोक कलाकरों को इस गीत का क्रेडिट देते हुए धन्यवाद दिया है।