Victoria Cross Gabbar Singh Negi

Victoria Cross Gabbar Singh Negi: प्रथम विश्व युद्ध के महान योद्धा एवं विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गब्बर सिंह नेगी के जन्म दिवस पर आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वीर योद्धा स्व. वीसी गब्बर सिंह नेगी के सम्मान में उनके चित्र पर माल्यर्पण/पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. गहरवार ने विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गब्बर सिंह नेगी के जीवन वृतान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान योद्धा का जन्म इस जनपद की भूमि पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वीसी गब्बर सिंह नेगी जी का जन्म ग्राम मंज्यूड़ चम्बा टिहरी गढ़वाल में आज ही के दिन 1895 में हुआ था। उनकी याद में हर साल चम्बा में भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। कहा कि ब्रिटिश द्वारा दिये जाने वाले सर्वोच्च सैनिक सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित वीसी गब्बर सिंह नेगी जी द्वारा ब्रिटिश भारतीय सेना में 1915 तक अपनी सेवा दी गई।

वीसी गब्बर सिंह नेगी जी 39 गढ़वाल राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर सेवारत थे और इनके द्वारा प्रथम विश्व युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया गया। उनकी वीरता के कारण ही उन्हें मरणोपरान्त विक्टोरिया क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया। सबसे कम उम्र में यह सम्मान पाने का रिकॉर्ड भी वीसी गब्बर सिंह नेगी जी के नाम है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सिखने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि उनके अविस्मरणीय पलों को हमें अपने जीवन चरित्र में आत्मसत करना चाहिए।

इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला कार्यालय में  वी.सी. गब्बर सिंह नेगी जी  के सम्मान में उनके चित्र पर माल्यर्पण/पुष्प अर्पित किए जाने की शुरूवात  की गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, उपजिलाधिकारी टिहरी अपूर्वा सिंह, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, अति.जिला सूचना अधिकारी भजनी भण्डारी सहित जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।