Satpuli GMOU Bus Accident: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र से एक सड़क दुर्घटना की खबर आई है। सतपुली एकेश्वर मार्ग पर आज सुबह दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक के तौर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती किया गया है, जिनमे से 10 घायलों को हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। अन्य को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर उनके परिजनों के साथ घर भेजा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एकेश्वर श्रीकोटखाल मार्ग पर पाला अधिक होने से शायद दोनों वाहनों के ब्रेक नहीं लगे होंगे, जिस वजह से बसों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एक बस में 32 जबकि दूसरी बस में 14 यात्री सवार थे।
हादसे में घायल लोगों के नाम
- कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष
- संजय, उम्र 34 वर्ष
- अमन, उम्र 22 वर्ष
- पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष
- राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष
- आशा, उम्र 50 वर्ष
- वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष
- दीपक, उम्र 56 वर्ष
- विनोद, उम्र 45 वर्ष
- कुमारी नेहा, उम्र 15 वर्ष
- प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष
- धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष
- अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष
- बाबू राम, उम्र 58 वर्ष
- हरीश(चालक), उम्र 41 वर्ष
- संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष
- आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष
- सोभन सिंह, उम्र 80 वर्ष
- नितिन कुमार, उम्र वर्ष
- सुनीता देवी, उम्र वर्ष
- सोहन सिंह, उम्र वर्ष
- प्रेम सिंह, उम्र वर्ष