Pauri Accident News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। पहला हादसा पैठाणी चैरींखाल मोटरमार्ग पर मलुण्ड के निकट हुआ जहाँ एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पति पत्नी की मृत्य हो गई। जबकि वाहन में सवार सात अन्य घायल हो गये। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया है।
पैठाणी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर पैठाणी चैंरीखाल मोटरमार्ग पर मलुण्ड के निकट वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक धर्मेन्द्र कुमार चैधरी पुत्र गम्भीर चैधरी निवासी ग्राम कादरपुर जसवंत बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन में दो बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। शेष सभी आठ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सीएचसी पैठाणी से श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए रैफर किया गया। पौड़ी पहुंचने से पहले ही एक गंभीर घायल सरिता देवी जोकि मृतक वाहन चालक की पत्नी थी, की मृत्यु हो गई। उनके 9 वर्षीय पुत्री सोमिया व 16 वर्षीया पुत्री सोनाक्षी भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें श्रीनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों में से दो बच्चे अनिकेत पुत्र अनिल निवासी ग्राम बूंगा पौड़ी व 10 वर्षीय आरूषी पुत्री अर्जुन निवासी ग्राम नलई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया है। अन्य घायलों में आरती देवी पत्नी अर्जुन निवासी ग्राम नलई, उम्र 26 वर्ष, पारू देवी 32 वर्षद निवासी पंजाब व सुनन्दा का उपचार श्रीनगर स्थित मेडिकल कालेज में चल रहा है।
पहले हादसे में मृतकों के नाम
- चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष) हादसे में मौत हो गई।
- सरिता देवी उम्र लगभग 40 वर्ष
पहले हादसे में घायल हुए लोगों के नाम
- सोनाक्षी उम्र लगभग 16 वर्ष (घायल)
- सोमिया उम्र लगभग 9 वर्ष (घायल)
- आरती देवी (घायल)
- आरुसी (घायल)
- पाहू देवी (घायल)
- सुनंदा (घायल)
- अनिकेत (घायल)
मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी
दूसरा हादसा मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर हुआ। जहाँ स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।सत्यखाल से भितांई जाने वाले मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि भितांई मोटर मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वैन में सात बच्चों समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई थी। इसीलिए डॉक्टरों ने चार लोगों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स रेफर किया। इसके अतिरिक्त एक बालिका और एक अन्य गंभीर घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरे हादसे में घायल हुए लोगों के नाम:
- विजय सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम भिताई मल्ली पट्टी नादलस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
- अनिल कुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी उपरोक्त। (वाहन चालक)।
- अनमोल पुत्र सुनील कुमार उम्र 8 वर्ष निवासी उपरोक्त।
- दिव्यांशी पुत्री सुनील कुमार उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
- अखिल नेगी पुत्र सुनील नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
- अदिति पुत्री तुलसी नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
- वंशिका पुत्री दीपक दीपक नेगी उम्र 4 वर्ष निवासी उपरोक्त।
- अनुज पुत्र अनिल निवासी उपरोक्त।
- अक्षत नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रारंभ किया गया। पौड़ी में हुए सड़क हादसे में सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया, जो भी घायल गंभीर स्थिति में थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पैठाणी क्षेत्र की घटना में भी घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी लाकर उपचार प्रदान किया गया और गंभीर मामलों को हाई सेंटर रेफर किया गया है।