Uttarakhand BJP State Working Committee: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश कार्यसमिति मे 135 सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों मे 46 एवं स्थाई आमंत्रित (पदेन) 25 सदस्य नियुक्त किये गए है। इसीक्रम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा को उनके गृह जनपद रुद्रप्रयाग से प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

गौरतलब कि संजय शर्मा दरमोड़ा पिछले चार-पांच सालों से भाजपा से जुड़े हैं और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। जिसको देखते हुए उत्तराखण्ड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संजय शर्मा दरमोडा पर भरोसा जताते हुए उन्हें रुद्रप्रयाग से प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है।

प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की सूची निम्नलिखित है।