uttarakhand-nikay-chunav-2018

देहरादून: उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018 में प्रदेश के 7 नगर निगम, 39 नगर परिषद और 38 नगर पंचायत सहित कुल 84 नगर निकायों पर 1148 पदों के लिए रविवार को हुए मतदान की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। निकाय चुनावो के लिए प्रदेश में 44 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। जिनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दस हजार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के अलावा 15 कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात की गई है। अभी तक प्राप्त नतीजों एवं रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी, कांग्रेस पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। अब तक की मतगणना में कौन कहाँ से विजयी हुआ तथा कौन आगे चल रहा है, देखें –

निकाय चुनाव के अब तक आये नतीजे:

अब तक 84 निकायों के वार्ड सदस्यों की कुल 1064 सीटों में से अब तक 775 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें निर्दलीयों ने 439, भाजपा ने 206, कांग्रेस ने 125, आप ने दो और सपा, बसपा व उक्रांद ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के कुल 84 सीटों के नतीजे भी आने लगे हैं. जिनमें से भाजपा ने  अब तक जीत के मामले में सबको पीछे रखा है। बीजेपी 30 शहरी निकायों में अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही है। जबकि 22 निकायों में निर्दलियों को तथा 22 निकायों में ही कांग्रेस को कामयाबी मिली है।

पौड़ी नगरपालिका में वार्ड सभाषद पद के लिए हुए चुनावों में विजयी उम्मीदवार
वार्ड संख्या 1. यशोदा नेगी
वार्ड संख्या 2 हेमंती गुंसाई
वार्ड संख्या 3. विनीता देवी
वार्ड संख्या 4. रंजीता गोरसाली
वार्ड संख्या 5. मनमोहन सिंह
वार्ड संख्या 6. मकान सिंह
वार्ड संख्या 7. अनिता रावत
वार्ड संख्या 8 सरस्वती प्रकाश
वार्ड संख्या 9 विक्रम सिंह रावत
वार्ड संख्या 10. अनिता काला
वार्ड संख्या 11. आलम सिंह

दुगड्डा नगर पालिका पर निर्दलीय उमीदवारों का कब्ज़ा  

अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भावना चैहान जीती, जबकि चरों वार्ड मेंबर की सीट पर भी निर्दलीय प्रत्याशी ही जीते।

 उत्तरकाशी जनपद

नगर पंचायत नौगांव के सभी वार्डों के परिणाम घोषित

वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय नगीना देवी निर्विरोध निर्वाचित जीती
वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय सीमा परमार निर्विरोध निर्वाचित जीती
वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल विजयी
वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र नौटियाल विजयी
वार्ड नंबर 5 से चमनी देवी निर्विरोध निर्वाचित जीती
वार्ड नंबर 6 से विजयपाल सिंह विजयी
वार्ड नंबर 7 से बीजेपी प्रत्याशी श्याम लाल विजयी

नगर पंचायत बड़कोट के सभी वार्डों के परिणाम घोषित

वार्ड 1 से निर्विरोध निर्वाचित की परिता रावत जीती।
वार्ड 2 से मधु टम्टा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी जयमाला चौहान ने जीत दर्ज की।
वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी हरदेव सिंह रावत ने जीत दर्ज की।
वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी त्रेपन सिंह ने जीत दर्ज की।
वार्ड 7 से निर्दलीय प्रत्याशी रामदुलारी डोभाल ने जीत दर्ज की।

कोटद्वार में मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे चल रही हैं।

देहरादून में भाजपा के सुनील उनियाल गामा पहले राउंड में 1143 वोट से आगे।

हरिद्वार में कांग्रेस की मेयर महिला प्रत्याशी अनीता शर्मा दूसरे राउंड में करीब 2400 वोटों से आगे।

हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह रौतेला आगे चल रहे हैं।

ऋषिकेश में भाजपा की अनीता ममगाईं 10 हज़ार से आगे चल रही हैं।

रुद्रपुर में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी रामपाल आगे चल रहे हैं।

काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी आगे चल रही हैं।