38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड, 22 सिल्वर तथा 26 ब्रोंज मेडल समेत कुल 62 मेडल जीतकर पदक तालिका में शीर्ष 6 में जगह बना ली है। यह उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले किसी भी राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने इतने पदक नहीं जीते थे। उत्तराखंड का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 गोल्ड मेडल के साथ 2002 में 32वें हैदराबाद नेशनल गेम्स में था।
आज माडर्न पेंटाथलान खेल की शुरुआत उत्तराखंड के लिए मानो स्वर्ण पदक की बारिश के साथ हुई। पहले दिन ही उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण पदक समेत सात पदक हासिल किए हैं। पेंटाथलॉन खिलाड़ियों ने मेडल टैली में भारी उलटफेर करके उत्तराखंड को 11वें स्थान से टॉप 6 में पहुंचा दिया है। काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह व बागेश्वर की ममता खाती ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं बागेश्वर की मंजू गोस्वामी व पिथौरागढ़ के लाल सिंह को एक-एक कांस्य पदक मिला है।
पिछले खेलों में ऐसा रहा था उत्तराखंड का प्रदर्शन
सबसे पहले वर्ष 2002 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 5 स्वर्ण के साथ 10 पदक जीते थे और वह पदक तालिका में 13वें स्थान पर था।
इसके बाद वर्ष 2007 में गुवाहाटी में हुए 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में 18वें स्थान पर था।
वर्ष 2011 में झारखंड में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड ने पदक तालिका में 19वें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
वर्ष 2014 में केरल में 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। उत्तराखंड 2 स्वर्ण समेत 19 पदक जीतकर पदक तालिका में 23वें स्थान पर पर खिसक गया।
वर्ष 2022 में गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में 26वें स्थान पर रहा। यहां उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने केवल एक स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक जीते।
वर्ष 2023 में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण समेत 24 पदक जीते और सूची में 25वें स्थान पर रहे।
28 जनवरी से शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के 12वें दिन तक
मॉडर्न पेंटाथलॉन में खिलाड़ियों का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के पदकों के बात करें तो सबसे ज्यादा 5 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज के साथ 7 मेडल मॉडर्न पेंटाथलॉन में जीते हैं। पेंटाथलॉन खिलाड़ियों ने मेडल टैली में भारी उलटफेर करके उत्तराखंड को 11वें स्थान से टॉप 6 में पहुंचा दिया है।
बॉक्सिंग में 5 पदक:
इसके बाद 3 स्वर्ण पदक बॉक्सिंग में मिले हैं। बॉक्सरों ने राज्य को 2 रजत पदक भी जिताए हैं। इस तरह बॉक्सिंग में उत्तराखंड ने कुल 5 पदक हासिल किए हैं। बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं अब संपन्न हो चुकी हैं। राज्य को तीनों पदक शुक्रवार 7 फरवरी को अंतिम दिन मिले।
वुशु में 12 मेडल जीते:
इससे बाद वुशु खिलाड़ियों ने राज्य को 12 पदक दिलाए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
ताइक्वांडो में मिले 10 मेडल:
ताइक्वांडो में उत्तराखंड के खिलाड़ी 10 पदक जीते हैं। इनमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
योगासन में 4 पदक:
योगासन में राज्य को 4 मेडल मिले हैं। इनमें खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
बैडमिंटन में मिले 6 मेडल:
बैडमिंटन में उत्तराखंड को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल की उम्मीद थी उसमें एक भी गोल्ड नहीं मिला। हालांकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राज्य को 6 पदक दिलाए। इनमें 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
केनोइंग कयाकिंग में 3 पदक:
केनोइंग और कयाकिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल 3 मेडल जीते। इनमें 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक शामिल रहे।
लॉन बॉल में 3 मेडल:
पहली बार लॉन बॉल में एंट्री मिलने पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य के खिलाड़ियों ने लॉन बॉल में 1 गोल्ड मेडल और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 3 मेडल प्राप्त किए।
रोइंग में मिले 3 पदक:
रोइंग में उत्तराखंड के रोवर्स ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ कुल 3 मेडल राज्य के लिए बटोरे।
हैंडबॉल में 1 सिल्वर मेडल:
हैंडबॉल में 1 सिल्वर मेडल ही प्राप्त हो सका। वेटलिफ्टिंग में भी सिर्फ 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला। फुटबॉल में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सिल्वर मेडल जीता।
नेशनल गेम्स 2025 मेडल टैली
रैंक राज्य गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज़ कुल
1 सर्विसेज़ 42 16 13 71
2 कर्नाटक 30 12 16 58
3 महाराष्ट्र 25 42 46 113
4 मध्य प्रदेश 19 13 18 50
5 हरियाणा 18 26 28 72
6 उत्तराखंड 14 22 26 62
7 तमिलनाडु 14 19 21 54
8 मणिपुर 12 12 14 38
9 दिल्ली 11 11 18 40
10 केरल 11 9 14 34
11 उत्तर प्रदेश 10 11 8 29
12 पंजाब 8 9 19 36
13 राजस्थान 7 7 17 31
14 पश्चिम बंगाल 7 7 11 25
15 झारखंड 7 6 8 21
16 ओडिशा 6 9 11 26
17 अण्डमान 5 3 2 10
18 अरुणाचल प्रदेश 4 3 5 12
19 आंध्रप्रदेश 4 1 5 10
20 असम 3 15 15 33
21 चंडीगढ़ 3 5 4 12
22 गुजरात 3 4 11 18
23 जे&के 3 2 4 9
24 छत्तीसगढ़ 3 1 6 10
25 गोवा 2 3 2 7
26 हिमाचल प्रदेश 2 2 4 8
27 मिजोरम 2 0 1 3
28 बिहार 1 5 3 9
29 तेलंगाना 1 2 4 7
30 मेघालय 1 2 2 5
31 पुडुचेरी 0 1 1 2
32 नागालैंड 0 0 2 2
33 सिक्किम 0 0 2 2
Uttarakhand won 62 medals including 14 gold medals in the 38th National Games