Inspector arrested red handed while taking bribe

Dehradun News: उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में विजिलेंस टीम में बुधवार को एक चौकी इंचार्ज को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने पटेलनगर थाने की ISBT चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खुगशाल भूमि विवाद के एक मुकदमे में आरोपियों के नाम हटाने के लिए रिश्वत ले रहा था।

शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस को यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट  लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी थी। इस क्रम में उन्होंने टोल फ्री नंबर 1064 की शुरुआत की। जिसके बाद से ही इस नंबर पर हजारों की संख्या में भ्रष्टाचार की शिकायतें आने लगीं। विजिलेंस टीम द्वारा पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेजा जा चुका है।