सतपुली : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम खाण्डा मल्ला में 29 मार्च को ग्राम सभा प्रधान दिगम्बर सिंह चौहान के पुत्र अमन सिंह चौहान (19 वर्ष) व चचेरा भाई योगेम्बर सिंह पुत्र शिव सिंह (28 वर्ष) मयूर विहार दिल्ली से अपने गांव पहुँचे।
गांव पहुँचते ही ग्राम प्रधान दिगम्बर सिंह चौहान ने उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन रहने को कहा और उनके लिए बिस्तर, राशन, गैस सिलेंडर आदि की व्यस्था स्वयं के पैसे से की और कहा कि आप लोग 14 दिन तक यही क्वारंटाइन रहोगे। आज दोनों युवकों को प्राथमिक विद्यालय में 10 दिन हो चुके है और वे दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम उनकी सुध लेने नही पहुँची है। एक जागरूक व जिम्मेदार प्रधान दिगम्बर सिंह चौहान का कहना है कि आज दोनों युवकों को 10 दिन हो गए लेकिन 14 दिन के बाद यदि उनका स्वाथ्य परिक्षण नही होता है तो हम किस प्रकार उन्हें घर भेजें।