cm-Tirath-Singh-Rawat-village

सतपुली : तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव विकासखंड कल्जीखाल की पट्टी असवालस्यू, के ग्राम सीरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव में उनके घर पर ग्रामीण बधाई देने पहुँचे साथ ही गांव के पंचायत घर में ग्रामीणों द्वारा पूरे गांव में मिठाई बांटी गयी और आतिशबाजी की गयी। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक डुकलान के नेतृत्व में तमाम ग्रामीणों ने जमकर होली खेली। वहीँ ग्रामीण महिलाओं ने गांव के काली मंदिर में कीर्तन-भजन संध्या का आयोजन भी किया।

इस मौके पर कल्जीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का मुख्यमंत्री बनना केवल ग्राम सीरों ही नहीं अपितु पूरे कल्जीखाल ब्लॉक वासियों के लिए गौरव का क्षण है। गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र, जिला व प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखे जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने राज्य को तीरथ सिंह रावत के रूप में पांचवा मुख्यमंत्री दिया है।

Tirath-Singh-Rawat-village

शाम को गांव के मन्दिर में महिला मंगल दल द्वारा कीर्तन भजन किया गया।

पैतृक गांव ग्राम सीरों के ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि तीरथ सिंह रावत का मुख्यमंत्री बनना हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र की जनता की उम्मीद और बढ़ गयी है कि क्षेत्र में विकास दोगुना गति से हो सकेगा।

इस मौके पर तीरथ सिंह रावत के भाई जशवंत सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक डुकलाण, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट, कमलेश देवी, उमेश चन्द्र,  देवेन्द्र सिंह दिगम्बर सिंह आदि रहे।