महिला ने सरकारी अस्पताल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

0
296
dun-mahila-hospital

देहरादून:  उत्तराखण्ड के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक दून महिला चिकित्सालय के शौचालय में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से टिहरी के रहने वाले ब्रजमोहन बिष्ट ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती बिष्ट को दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

रविवार सुबह करीब छह बजे वह पत्नी को शौच कराने के लिए लेकर महिला अस्पताल के शौचालय गए। परन्तु वहाँ पर पानी ना होने के कारण वह उसे लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी के सामने बने शौचालय लेकर गए। शौचालय में ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया। आरोप है कि बृजमोहन ने स्टॉफ को मदद के लिए बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। उल्टा उन्हें यह कहा कि वह पत्नी को वहां ले क्यों गया।

काफी देर बाद भी जब कोई मदद के लिए आगे नहीं आया तो तब वह खुद ही अपनी जैकेट में नवजात को महिला अस्पताल लाया. जहा उपचार के दौरान शिशु की मौत हो गई। बाद में अन्य लोगों की मदद से पत्नी को महिला अस्पताल लाया। महिला अभी अस्पताल में भर्ती है। महिला की यह पहली डिलीवरी थी।

दून महिला अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 सितंबर को अस्पताल में पांच दिन तक फर्श पर पड़ी रहने के बाद महिला को प्रसव हुआ था। जिसके बाद फर्श पर ही जच्चा-बच्चा ने दम तोड़ दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here