grass cutting lady

पौड़ी: उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी महिलायें बेहद कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। महिलायें अपने मवेशियों के भरण पोषण के लिए जान जोखिम में डालकर जंगलों, ऊँचे ऊँचे पेड़ों एवं चट्टानों पर जाकर चारापाती लाती हैं। जिसमे कई बार महिलायें गुलदार तथा भालू के हमले का शिकार हो जाती हैं तो कभी चट्टानों से गिरकर जान गवां देती हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक से आया है। जहाँ एक महिला की चट्टान से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पाबो ब्लॉक के पिनानी गांव की 55 वर्षीय महिला मुन्नी देवी पत्नी भारत भूषण अपने पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गांव के समीप ही जंगल गई थी। इसीबीच घर लौटते समय महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह चट्टान से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। साथ में गई अन्य महिलाओं ने मुन्नी देवी को रेस्क्यू कर उसे खाई से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर महिला के परिजन उसे आनन फानन में हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ले गए। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के बाद उस मतृ घोषित कर दिया। जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।