श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और भूस्खलन से कई हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर से आठ किलोमीटर दूर फरासू के हनुमान मंदिर के नजदीक एक युवक मोटर साइकिल सहित अलकनंदा नदी में समा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर-बद्रीनाथ हाईवे पर फरासू के नजदीक भूस्खलन के कारण ऊपर से सड़क पर मलबा आने से रोड़ ब्लॉक हो गया था। लोग हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे थे। वहीँ एक युवक जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है भी अपनी बाइक सड़क के किनारे कड़ी कर उसके सहारे खड़ा था।
इसी दौरान अचानक सड़क का पुस्ता टूट जाने से वह बाइक के साथ नीचे लुढ़ककर अलकनंदा नदी में जा गिरा। युवक कौन था और कहाँ का रहने वाला था इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियों में युवक नदी किनारे एक पत्थर को पकड़कर स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहा है। जबकि ऊपर से पत्थर गिरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। अचानक पानी की तेज लहर आने से पत्थर व युवक दोनों गहरे पानी में समा गए। वहां मौजूद कुछ लोग इस हादसे का वीडियो बनाते रहे परन्तु कोई भी उस युवक की मदद के लिए नहीं गया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक के उपर एक तरफ भूस्खलन की मिट्टी पत्थर गिर रहे हैं तो दूसरी तरफ नदी के बहाव में उसकी जान खतरे में हैं। युवक ने बचने की तमाम कोशिश की लेकिन नदी के बहाव से नही बच पाया।
वीडियो
भूस्खलन के चलते चार घंटे बंद रहा बद्रीनाथ राजमार्ग
बद्रीनाथ राजमार्ग फरासू के पास भूस्खलन होने से करीब चार घंटे बद रहा। सुबह छह बजे राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। जो 10 बजे जाकर खुल पाया। बद्रीनाथ राजमार्ग बंद होने से दोनों ओरर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही।
अल्केश्वर घाट पूरी तरह डूबा
चमोली व रूद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण श्रीनगर जल विद्युत परियोजना ने अपने सभी चैनल खोल दिये थे। जिस कारण नदी का जल स्तर श्रीनगर क्षेत्र में बढ़ गया। इसकी चपेट में आने से श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे बना अलकेश्वर घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।