ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह जीरो पॉइंट से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर एक तेज़ रफ़्तार वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस हादसे में कार सवार तीनो लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:
पौड़ी गढ़वाल के मोतीबाग़, सांगुड़ा में 23 किलो का मूला बना आकर्षण का केंद्र