श्रीनगर : अलकनंदा नदी में समाई कार, दो की मौत एक घायल

0
652
car-accident

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही। प्राप्त सूचना के मुताबिक रविवार को श्रीनगर-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ से लगभग एक किमी आगे खांकरा की ओर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि एक युवती घायल बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा कार सवार दो लोगों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। जवकि घायल लड़की को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।car-accident-srinagar

जानकारी के अनुसार श्रीकोट गंगानाली निवासी देवेंद्र सिंह अपनी पुत्री दिव्यांशी व साले प्रवीन के साथ खांकरा गए हुए थे। वापस आने के दौरान कलियासौड़ से लगभग एक किमी आगे खांकरा की ओर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गयी। हादसे के वक्त दिव्यांशी कार से छटक कर बाहर गिर गई। दिव्यांशी को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि देवेन्द्र सिंह व प्रवीन कार के साथ नदी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व श्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और बड़ी मशक्कत के बाद देर शाम एसडीआरएफ व पुलिस ने देवेन्द्र व प्रवीन के शव नदी से बाहर निकाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here