उत्तराखण्ड के प्रख्यात लोक गायक पप्पू कार्की की सड़क दुर्घटना मे आकस्मिक मौत

0
973

उत्तराखण्ड से एक बहुत दुखद सूचना आ रही है, जिसके अनुसार शनिवार को हैड़ाखान रोड पर मुड़कुड़िया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक पप्पू कार्की भी शामिल हैं।

लोक गायक पप्पू कार्की की मौत से आस पास के गांवों मे मातम पसरा है. हादसे में गोनियोरो गांव निवासी राजेन्द्र गोनिया (26 ) और पुष्कर गोनिया (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। और दो अन्य लोक कलाकार अजय आर्य और जुगल किशोर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 के सूचना दी। लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि ये सभी लोग रानीखेत से युवा सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करके हल्द्वानी आ रहे थे। लोक गायक पप्पू कार्की कुमाऊं के काफी प्रसिद्ध गायक थे। इनकी मृत्यु की खबर से गांव में मातम पसर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here