Home उत्तराखण्ड 15वीं वाहिनी NDRF RRC झाझरा द्वारा धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता...

15वीं वाहिनी NDRF RRC झाझरा द्वारा धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

452

देहरादून : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ आरआरसी झाझरा कैम्प देहरादून द्वारा कैम्प कार्यलय में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में आरआरसी झाझरा टीम के कमाण्डर रोहिताश्व मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शीला चैहान, प्रदेश अध्यक्ष (सैल्यूट तिरंगा उत्तराखण्ड) के द्वारा बचाव दल के सभी कर्मियों को मिष्ठानन वितरण एवं पौधा रोपण किया गया। इस अवसर में बचाव दल के सदस्यों द्वारा भी कैम्प परिसर में पौधा रोपण किया गया।