नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन

0
1580
rohit-shekhar-tiwari

नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन की खबर आ रही है। अभी अभी प्राप्त सूचना के मुताबिक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन हो गया है।

सूचना के मुताबिक मंगलवार को उन्हें मृत हालत में दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल लाया गया। रोहित की पत्नी और मां उन्हें लेकर साकेत मैक्स अस्पताल पहुंची थीं जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। 38 साल के रोहित शेखर तिवारी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। उनके निधन की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।

बीते 18 अक्टूबर 2018 को वह 93 वर्ष की उम्र में एनडी तिवारी का निधन हो गया था। स्वर्गीय एनडी तिवारी ने बड़ी क़ानूनी लड़ाई के बाद रोहित को अपना बेटा माना था। एनडी तिवारी ने अपनी वसीयत में रोहित शेखर तिवारी को एक पुत्र के सारे अधिकार देते हुए अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें:

सरकारी अस्पताल में नहीं मिली डॉक्टर, गर्भवती महिला ने पर्ची काउंटर पर ही दिया बच्चे को जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here