देहरादून: अभी कुछ दिन पूर्व मीडिया में उत्तराखंड के एक युवा शिक्षक की विदाई का वीडियो खूब शेयर हुआ था। जिसमे उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के असी गंगा घाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली में तैनात शिक्षक आशीष डंगवाल के विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ-साथ पूरा गाँव के लोग भावुक होकर रो रहे थे। किसी शिक्षक की ऐसी विदाई शायद ही कभी देखने को मिली होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय इण्टर कॉलेज गरखेत, टिहरी गढ़वाल में तैनात राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता आशीष डंगवाल को सम्मानित किया एवं उन्हें पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने डंगवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवहार के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उत्तरकाशी के GIC भंकोली से शिक्षक आशीष डंगवाल की विदाई के वक्त की ये तस्वीरें बयां करती हैं कि आशीष न सिर्फ एक अच्छे शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्यों का सफल निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षक आशीष आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान शिक्षकों से मिलकर बहुत खुशी होती है। उत्तराखण्ड में बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जो तमाम मुश्किलों के बाबजूद भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। ज्ञातव्य है कि आशीष डंगवाल इससे पूर्व राजकीय इण्टर कॉलेज भंकोली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
आशीष जैसे ऊर्जावान शिक्षकों से मिलकर बहुत ख़ुशी होती है। यह खुशी की बात है कि उत्तराखंड में बहुत से अच्छे शिक्षक हैं जो तमाम मुश्किलों के बावजूद समाज को नई दिशा दे रहे हैं। pic.twitter.com/fOV49ZpEH2
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) August 26, 2019



