देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. राज्य के कुल 95 ब्लॉकों में से पहली लिस्ट में 18 ब्लॉकों के प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक आज अधिकतम समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित कर लिए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुखों के पदों के लिए कल यानी 2 नवंबर को नामांकन होना है। हालांकि बृहस्पतिवार को घंटों चली बैठक के बाद भी कांग्रेस एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई।
ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची
| ब्लॉक उम्मीदवार |
| पौड़ी दीपक कुकसाल |
| थलीसैंण प्रीति नौडियाल |
| खिर्सू भवानी गायत्री |
| नैनीडांडा मनीषा |
| कर्णप्रयाग अंजना देवी |
| गैरसैंण विरेंद्र लाल आर्य |
| घाट अनीता देवी |
| नारायण बगड़ पृथ्वीपाल बिष्ट |
| ऊखीमठ सोमेश्वरी भट्ट |
| अगस्तमुनी नारायणी देई देवी |
| जखोली प्रदीप प्रसाद थपलियाल |
| सहसपुर सीमा नेगी |
| नौगांव सरोज पंवार |
| जोशीमठ हरीश परमार |
| दशोली विनीता देवी |
| पोखरी प्रीति भंडारी |
| विण लक्ष्मी गोस्वामी |
| बेरीनाग ऊषा भंडारी |



