श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन की श्रीनगर इकाई के आंदोलनकारी कर्मचारियों ने इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त आंदोलनकारी कार्मिकों ने बेस चिकित्सालय कॉलेज श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल में मरीजों को फल वितरित किये। कार्मिकों ने मरीजों को फल वितरित करते हुए भगवान से उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी श्रीकृ़ष्ण उनियाल ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से समस्त आंदोलनकारियों को होली से विरत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन श्रीनगर के मीडिया प्रभारी श्रीकृ़ष्ण उनियाल, महेश गिरी, मनोज भंडारी, सौरभ नौटियाल, देवानंद बहुगुणा, राकेश रावत, नागेश्वरी नौडियाल, प्रवीन नेगी व राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।



