Home उत्तराखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

World Pharmacist Day

पौड़ी गढ़वाल: विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” (स्वस्थ भविष्य हेतु फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना) रही।

कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों के लिए विशेष रूप से निःशुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मरीजों को फल भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट के साथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनाली बिष्ट, एएनएम मुन्नी देवी, एएनएम विनीता मेवाड़ एवं स्वास्थ्य निरीक्षका श्रीमती गायत्री नैनवाल उपस्थित रहीं।

स्वास्थ्य कर्मियों ने इस अवसर पर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।