देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। रविवार को कुल 334 सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दो मामले पॉजिटिव और 332 निगेटिव आए हैं। दोनों ही संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे कुछ दिन पहले ही देहरादून में आकर रह रहे थे। इसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44 हो गई है। जबकि 11 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
देहरादून में आज 2 और #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसमें राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 44 हो गई: स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड pic.twitter.com/aqWR8AWcDw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2020



