manoj tiwari adesh gupta delhi bjp president

नई दिल्ली : कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर नये प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.