पौडी गढ़वाल : पौडी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक “पौध कोरोना वॉरियर्स” के नाम से पौधे लगाए गए. जिसमे उन सभी कोरोना वारियर्स के नाम का एक एक पौधा लगाया गया जो इस वैश्विक महामारी में लोगो की रक्षा कर रहे है. और हमे सुरक्षित कर रहे हैं. पौधरोपण में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवचरण भंडारी, जिलाउपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, मोहित सिंह, अंकित सुंदरियाल मौजूद रहे.



