देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोज लगातार 70 से 80 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को जहाँ 80 कोरोना पॉजिटिव सामने आये थे, वहीँ आज शुक्रवार को भी राज्य में कुल 75 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2177 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1433 (करीब 65 प्रतिशत) लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 744 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। वहीँ अब तक कोरोना से 26 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को दोपहर में जहाँ 25 कोरोना के मामले सामने आये थे, वहीँ रात 9 बजे आई रिपोर्ट में 50 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह आज राज्य में मिले कुल 75 कोरोना के मामले सामने आये हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से सबसे ज्यादा 28 मामले टिहरी गढ़वाल से सामने आये हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 14, नैनीताल में 08, हरिद्वार में 08, बागेश्वर में 07, देहरादून में 04, पिथोरागढ़ में 04, पौड़ी में 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 566 |
नैनीताल | 361 |
टिहरी | 346 |
हरिद्वार | 254 |
उधमसिंह नगर | 125 |
पौड़ी | 93 |
अल्मोड़ा | 126 |
पिथौरागढ़ | 64 |
चमोली | 47 |
उत्तरकाशी | 41 |
बागेश्वर | 54 |
चंपावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 52 |
कुल | 2177 |