Home दिल्ली-एनसीआर उत्तराखण्ड समाज के लिये सार्थक पहल : गढ़वाल भवन के लम्बे समय...

उत्तराखण्ड समाज के लिये सार्थक पहल : गढ़वाल भवन के लम्बे समय से चले आ रहे मामले की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे अधिवक्ता संजय दरमोड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली में करीब 98 साल पुरानी प्रवासी उत्तराखंडियों की सामाजिक संस्था “गढवाल हितैषणी सभा” की नवनियुक्त कार्यकारिणी के एक शिष्टमंडल ने आज उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा से उनके कार्यालय में पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर के सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट की अगवाई में शिष्टमंडल द्वारा नई दिल्ली के पंचकुईया रोड स्थित “गढवाल भवन” में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जाये भवन को खाली करवाने को लेकर लम्बे समय से चले आ रहे कानूनी मामले के निपटारे हेतु अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी।

अधिवक्ता संजय शर्मा ने शिष्ट मंडल के पदाधिकारियों के साथ हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया तथा उक्त मामले को जल्द से जल्द निपटाने हेतु सभा को आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि संजय शर्मा दरमोड़ा एक अधिवक्ता होने के साथ साथ बड़े समाजसेवी भी हैं वे उत्तराखंड समाज के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से खड़े रहते है। वे दिल्ली में कई उत्तराखंडियों को मुफ्त में लीगल एडवाइस देने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ चढ़ अपनी भगीदारी निभाते हैं। वे “नई पहल नई सोच” के तहत शिक्षा, स्वस्थ, गरीब कन्याओं का विवाह, कुष्ठ रोगियों को मुफ्त दवाइयां एवं अनाज वितरण के अलावा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का कार्य करते रहे हैं।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, महासचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, खेल सचिव एवं लीगल कमेटी चेयरमैंन भगवान सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव संयोगिता ध्यानी के अलावा “नई पहल नई सोच” टीम के कर्मठ सदस्य संजय चौहान शामिल थे।