Congressmen protest against inflation

पौड़ी गढ़वाल : देश में पेट्रोल-डीजल सहित बढ़ती महंगाई के विरोध में आज पौड़ी जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में कोटद्वार रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश सचिव कवीन्द्र इष्टवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार कभी गरीबों व जरूरतमंदों की हितैषी रही ही नहीँ रही है,  जहां सरकार को इस कोरोना महामारी के दौर में जनता को रियायत देनी चाहिए थी वहां सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा का कहना है एक तरफ जहां आम जनता कोरोना रूपी आपदा से परेशान है वहीं केंद्र सरकार की महंगाई की आपदा जनता के ऊपर थोप रही है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरिता नेगी, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कण्डारी,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, जिला महामंत्री विनोद नेगी, जिला सचिव अजय राणा,  प्रदेश संयोजक युवा कांग्रेस नितिन बिष्ट, NSUI जिलाद्य्क्ष गौरव सागर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, पूर्व छात्रसंघ सचिव राजेश भंडारी, सेवादल नगर अध्यक्ष युध्वीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव सेवादल उवेन्द्र रावत, भास्कर बहुगुणा, वीर प्रताप, जगमोहन सिंह, रोहित गुसाईं, नवीन नेगी, रोहित सिंह, शैलू नैथानी, आशीष नेगी, मोहित सिंह, विनोद धनोसी, तामेश्वर आर्य, नवल किशोर, मोहन रावत, शुभम कुकरेती, अजय मोहन, शुभम रावत, अनिता रावत, शिवानी रावत, हार्षि देवी, परी नेगी, प्रीति, राशि आदि शामिल थे।