Swajal department suffering due to Karona

पौड़ी : कल्जीखाल विकासखंड के विकास भवन के स्वजल कार्यालय में एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया। जिस कारण डीआरडीए कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सैंपल कोरोना जाँच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रकाश गैरोला ने बताया कि स्वजल कर्मचारियों को इस आपदा की घड़ी में पिछले 6 महीनों से वेतन भत्तों का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि जनपद में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसे कार्यक्रमों का संचालन इसी विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से उक्त विभाग आपदा की इस घड़ी में दोहरी मार झेलने को विवश है। विजय प्रकाश गैरोला प्रदेश अध्यक्ष