सतपुली : थाना सतपुली द्वारा चौबट्टाखाल क्षेत्र से अपहृत युवती को 24 घंटे के अन्दर देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि तहसील चौबट्टाखाल के अन्तर्गत ग्राम-सुन्ना पट्टी गुराडस्यूं जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी युवती करिश्मा पत्नी रणजीत सिंह के अपहरण की शिकायत उनके परिजनों द्वारा अपहरणकर्ता अनूप सिंह के विरुद्ध राजस्व पुलिस में दर्ज करायी गयी। जिसे थाना सतपुली में हस्तान्तरित किया गया. जिसमे धारा 366/506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी को दी गयी। जिसमें उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी सहित कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र, निशा चौहान की टीम द्वारा युवती की तलाश में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत युवती को कल रात देहरादून से सकुशल बरामद कर आज न्यायालय लैन्सडाउन के समक्ष पेश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मनीष खुगशाल स्वतन्त्र













