अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से बेहद दुखद खबर है। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक विधायक जीना की पत्नी धर्मा जीना को आज दोपहर उनके पटेल नगर, दिल्ली स्थित निवास में अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। इससे पूर्व आज सुबह ही विधायक सुरेंद्र सिंह जीना दिल्ली से सल्ट के लिए निकल गए थे। मगर रामनगर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे रामनगर से ही दिल्ली रवाना हो गए। दुःख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।













