पौड़ी गढ़वाल: चलो नगर से गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पौड़ी जनपद के विकास खण्ड कल्जीखाल के पट्टी अस्वालस्यूं के अंतर्गत ग्राम कुड़ीगांव में तीन दिवसीय पंचायत महोत्सव आयोजन किया जा रहा है।
गांव से लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए एवं उन्हें फिर से अबाद करने को लेकर पौड़ी जनपद के मुख्य केन्द्र बिंदु सतपुली को पंचायत महोत्सव के रूप में देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए जाने जाने वाले पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल द्वारा एक नई पहल के साथ नई पहल के साथ पहली बार अपने पैतृक गांव कुड़ीगांव में नवर्ष पर तीन दिवसीय पंचायत महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि वे पहले सतपुली में लगातार आठ वषों से पंचायत महोत्सव आयोजित करा चुके है। लेकिन सतपुली को अब नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इसलिए अब चलो गांव की ओर, इसी कड़ी में आज प्रथम दिन कुड़ीगांव में पंचायत महोत्सव महिलाओं का नाम रहा। सांकृतिक एवं सामाजिक संस्था शैलजा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां पेशकर क्षेत्रीय जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सुषमा रावत ने पंचायत महोत्सव के आयोजन मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांव की नई पीढ़ी को, खासकर महिलाओं को अपनी संस्कृति एवं वेशभूषा अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। 
महोत्सव के प्रथम दिन स्थानीय गांवों के अलावा सतपुली नगर क्षेत्र की विभिन्न महिला मंगलदल एवं कीर्तन मंडलियों ने भी थडिया, चौंफला, लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रथम दिन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम मन्दोलिया ने कहा कि गांव में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन करना अपने आप मे बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि शहर या नगर की बात अलग है वहां सभी साधन आसानी से उपलब्ध हो जाते है। परन्तु गाँव में संसाधन जुटाना और सबको साथ लेकर महोत्सव करवाना आसान नही है। उन्होंने कहां आज महिलाए हर क्षेत्र आगे हैं। महोत्सव में सभी कार्यक्रम महिलाओं द्वारा ही प्रस्तुत किए गए। उनका हौसला बढ़ाने के लिए मंच पर अतिथि के रूप में भी महिलाए ही थी।
इस मौके पर महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीनू डंगवाल, कल्जीखाल भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जशोदा देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष सतपुली शकुंतला देवी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा टिहरी गढ़वाल सविता डोबरियाल, ग्राम प्रधान कुड़ीगांव श्रीमती मनीषा डंगवाल, मेजर रणवीर रावत, समाजसेवी एवं पीएलवी पुष्पेन्द्र राणा, समाजसेवी पीएलवी जगमोहन डांगी, ग्राम प्रधान बेडलगांव नरेन्द्र रावत, ग्राम प्रधान सकनोली रोशनलाल, पूर्व प्रधान कुड़ीगांव गौतम सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों एवं कलाकारों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ग्राम महोत्सव के आयोजन मण्ड़ल द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन के संरक्षक जगदम्बा डंगवाल द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव का संचालन डॉक्टर प्रताप सिंह नेगी ने किया। कल महोत्सव के दूसरे दिन राइका सतपुली, स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्याक्रम आयोजन किया जाएगा। कल मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त विगेडियर विनोद पशबोला एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन एनएस नेगी ग्राम प्रधान थनुल होंगे।



