Home उत्तराखण्ड जीआईसी खदरी की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन

जीआईसी खदरी की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज खदरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। पहले सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा खदरी मुख्य मार्ग की नाली की सफाई की गई। जबकि दूसरे सत्र में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महताब सिंह द्वारा समाज में फैल रही नशा जैसी बुराई के प्रति लोगों जागरूक करने, स्वयं भी नशे से दूर रहने के लिए स्वयंसेवियों को आह्वान किया गया। वहीँ कार्यक्रम अधिकारी राकेश रतूड़ी द्वारा भी उत्तराखण्ड में बढ़ती नशे की आदत पर चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन्द्र कुमार द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गए। इस मौके पर आरएस पुंडीर, डीएस रावत आदि उपस्थित रहे।