Home उत्तराखण्ड हिमालय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तू बड़ियार में स्वच्छता एवं संरक्षण...

हिमालय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तू बड़ियार में स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प

तेगड़ लोस्तू बड़ियार टिहरी गढ़वाल: हिमालय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तू बड़ियार में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता तथा हिमालय संरक्षण की शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हिमालय के पर्यावरणीय, सांस्कृतिक एवं जलवायु संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सृजना राणा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने तथा हिमालय की प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश सिंह नेगी, श्रीमती कविता बिष्ट, श्री लक्ष्मण नेगी एवं श्री संदीप सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा हिमालय के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।