Corona case in Uttarakhand : उत्तराखंड में बीते 2-3 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश में 192 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 हजार के पार हो गया है। हालाँकि इसमें 94,755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1150 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
इसके अलावा आज प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 1707 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को 9069 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 192 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमे से देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 89 कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा हरिद्वार में 57, नैनीताल में 19, ऊधमसिंह नगर में 05, पौड़ी में 03, अल्मोड़ा में 03, रुद्रप्रयाग, चमोली में दो-दो, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। इन्हें मिला प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 99072 हो गई है।












