corona case in uttarakhand

Corona case in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 257 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99,515 हो गई है। हालाँकि इसमें 94,983 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1339 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार 6444 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 257 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमे से देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 126 कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा हरिद्वार में 73, टिहरी गढ़वाल में 15, नैनीताल में 12, ऊधमसिंह नगर में 10, पौड़ी में 05, उत्तरकाशी में 04, अल्मोड़ा में 02, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ तथा चम्पावत में 3-3 तथा चमोली में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिला प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 99515 हो गई है।

व्यासी स्थित ताज होटल में 25 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले

टिहरी गढ़वाल के अनतर्गत ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के होटल ताज में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां 25 मार्च को जांच के लिए भेजे गए 50 आरटी पीसीआर में 22 व्‍यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर तीन कर्मचारियों की एंटीजन जांच की। इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इस होटल में अब तक संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 57 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को भी इस होटल के 16 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।