cm-tirath-birthday

देहरादून : श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर यज्ञ आयोजित किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आज मुझे देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों द्वारा दी गई शुभकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं और सभी बच्चों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। और आप सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले सीएम देहरादून  के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।