प्रदेश के लाखों कार्मिक पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार हर पटल से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा है कि गत वर्ष की तरह राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा 12 जुलाई 2021 को पूरे देश में देश व्यापी पेड़ लगाओ कार्यक्रम होगा। जिसमे देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक शिक्षक, अधिकारी स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी सभी से सहयोग करने के लिए कहा है। ।मिलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जिस तरह बुढ़ापे में पेंशन जरूरी है, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ जरूरी है, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कोरोना संकट में भी जनहित में अनेक कल्याण कारी कार्य कर के एक बड़ा संदेश दिया है। जिसमे उत्तराखंड टीम ने विशेष योगदान दिया है।
अनिल बडोनी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की आवाज के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देश हित, जनहित में देने का प्रत्येक वर्ष एक बड़ा संदेश देता है। देश व्यापी पेड़ लगाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी जनपदो में इस को सफल बनाने में विशेष सहयोग करेगे।