Home दिल्ली-एनसीआर बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं समाज सेविका भारती नेगी

बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं समाज सेविका भारती नेगी

नोएडा: ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक एवं समाज सेविका भारती नेगी को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “India’s Most Influential Leader Award – Best Social Worker” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के हयात सेंट्रिक होटल, जनकपुरी में आयोजित एक भव्य समारोह में वेटेरन बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भारती नेगी ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार ने उनके सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह और संकल्प को और अधिक मजबूत किया है तथा भविष्य में भी वे समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

भारती नेगी ने भावुक होते हुए कहा, “यह केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े सभी बच्चों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का सम्मान है। उन्हीं के विश्वास और सहयोग से मुझे यह उपलब्धि हासिल हुई है।”

ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, संस्कार, सामाजिक उत्थान और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहा है। भारती नेगी के नेतृत्व में ट्रस्ट लगातार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। ट्रस्ट के तहत ‘ऋषि की पाठशाला’ चलाई जाती है, जहाँ बच्चों को रोजाना 2 घंटे की निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। शिक्षा के अलावा यह ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है। इसमें मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, लोहड़ी का पर्व मनाना, और अन्य सामुदायिक उत्सव शामिल हैं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।