Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 19 जुलाई 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – सोमवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – वर्षा
- काल (राहु)- पश्चिम दिशा
- मास – आषाढ़
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- सूर्योदय- 5:19
- तिथि- दशमी
- नक्षत्र – विशाखा
- योग – शुभ
- करण- तैतिल
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- आज का व्रत व विशेष :- विजयादशमी।
- आने वाला व्रत:- हरिशयनी एकादशी व्रत- मंगलवार।
- दिनमान:- 13 घंटा 31 मिनट।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 6:58 से 8:39 एवं 3:23 से 5:03 तक।
- पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश
- दैत्यराज हिरण्याक्ष का बध बाराह रुप धारी विष्णु ने किया था।
- राहु काल :- दिन के 7:00 से 8:41बजे तक।
आज का सुविचार : शरीर, वाणी, मन और इन्द्रियों पर अनुशासन करना चाहिए। आत्मा पर सीधा अनुशासन करने का प्रयास नहीं करना चाहिए है।
19 जुलाई सोमवार का राशिफल :
मेष: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र और मंगल की युति भौतिक सुख में वृद्धि करेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपसी रिश्ते मधुर होंगे।
मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। त्वचा का रोग या उदर विकार की आशंका है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आथिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सृजन, निर्माण, शोध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। ऋणात्मक चिंतन आपको तनाव देगा, उस पर अंकुश लगाएं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कुंभ: जीवनसाथी का या ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
आचार्य बंशीधर झा