Dhami did an aerial survey

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से एक ओर जहाँ जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है, वहीँ भारी बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से तमाम राजमार्ग बदहाल हो गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। यहाँ तोता घाटी समेत लगभग 18 स्थानों पर पुश्ता धंसने और मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है। मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें आज गढ़वाल मण्डल के देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी,  नरेन्द्रनगर, फकोट एवं चंबा के आपदा ग्रस्त इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्य सचिव एस एस संधु भी थे।