garhwal-hiteshani-sabha-delhi

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में रह रहे प्रवासियों उत्तराखंडियों की करीब सौ साल पुरानी सामाजिक संस्था “गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.)” महासमिति की आगामी 03 अक्टूबर (रविवार) को पंचकुयाँ रोड़ स्थित गढ़वाल भवन में आम बैठक सुनिश्चित की गयी है। जिसमें गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना रहेगा।

सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने बताया कि बीते मई माह में कोरोना संक्रमण की विकरालता के चलते चुनाव अधिकारी द्वारा सभा के 23 मई को होने जा रहे प्रस्तावित चुनाव स्थगित करने पड़े थे। परन्तु लोकतांत्रिक व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए दुबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाने हेतु 03 अक्टूवर, 2021 को वर्तमान कार्यकारिणी ने महासमिति की बैठक आहूत की है। जिसमें महासमिति द्वारा नया चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि गढवाल हितैषिणी सभा ने कोरोना काल में भी अपनी सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर जारी रखी। वहीँ आज कल सभा का अपना बहुचर्चित कार्यक्रम ऑन लाइन करियर काउंसलिंग का चल रहा है। जिसका लाभ दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तराखंड के दूर-दराज में रह रहे छात्र छात्राएं भी उठा रहे हैं।