सतपुली : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन पौड़ी की रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में जनपदीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कुंवर सिंह राणा तथा संचालन जिला मंत्री मुकेश काला द्वारा किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयचन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष संजय केडियाल, निवर्तमान प्रांतीय पदाधिकारी दीवान सिंह रावत, भगत सिंह भंडारी, हेमन्त गैरोला और जनपद पौड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री/कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तरीय समस्याओं को बैठक में रखा गया। जिसमें जनपद द्वारा ब्लॉक स्तरीय मुद्दों को जिला शिक्षा अधिकारियों के मध्य जनपदीय बैठक में पारित महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रस्ताव के माध्यम से रखा जाएगा। प्रांतीय अधिवेशन में पौड़ी जनपद की भागीदारी को भी प्रमुखता से सभी ब्लाक कार्यकारिणियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
- प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में
- प्रधानाध्यापकों की प्रतीक्षा सूची के संबंध में
- प्रोन्नत/चयन वेतनमान के सम्बन्ध में।
- वर्तमान में प्रधानाध्यपकों के रिक्तियों का विवरण ब्लाकवार।
- वरिष्ठ कनिष्ठ वेतनमान निर्धारण किया जाय।
- 17140 की लम्बित प्रकरण का समाधान जल्द से जल्द ककया जाय।
- चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतन वृद्धि दी जाए।
- शिक्षकों को 5400 ग्रेड पे पर बोनस का दिया जाये।
- गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए।
- जनपद कतिपय विद्यालयों में कोटीकरण की विसंगति बहुत समय से चली आ रही है जिसमें नैनीडांडा ब्लाक में राजकीय जूनियर हाईस्कूल चिलाऊ और एकेश्वर ब्लॉक में सिमारखाल विद्यालय का कोटी करण पुनः किया जाए।
- एसएसए के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की जाए।
- आदर्श जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों में भी रिक्त प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की जाए।
- जूनियर हाई स्कूल के विद्यालयों में रिक्त विज्ञान गणित सहित अन्य रिक्त पदों पर सहायक अध्यापक पदों पर पदोन्नति की जाए।
- जीपीएफ प्रकरणों को ब्लॉक स्तर पर स्वीकृत किया जाए या ऑनलाइन विधि द्वारा जीपीएफ स्वीकृत किये जाए, जिससे समय पर शिक्षकों को अपनी जीपीएफ राशि का भुगतान हो सके।
- 30% एलटी समायोजन प्रक्रिया बहुत समय से गतिमान है संगठन अपर निदेशक माध्यमिक से मांग करता है कि जल्द से जल्द 30% एलटी शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया को पूर्ण कर शिक्षकों को लाभ दिया जाय।
उपरोक्त सभी बिन्दुओं के समाधान हेतु जनपदीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और ब्लाक स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में उप शिक्षा अधिकारियों से बैठक का प्रस्ताव भी बैठक में ब्लाक पदाधिकारियों द्वारा सदन में लाया गया।
जिला उपाध्यक्ष पदमेन्द्र सिंह लिंगवाल को एक तरफा कार्यमुक्त किये जाने संबन्धी प्रकरण पर उप शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती को जिला कार्यकारिणी द्वारा विरोध पत्र जारी किया जाएगा। जिससे भविष्य में इस तरह किसी भी शिक्षक के प्रति कार्यवाही पर प्रतिबन्ध लग सके।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष और जनपदीय पदाधिकारियों में सर्वविपिन चौहान, भोपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोज रावत, दीपक बडथ्वाल, महिमानंद ज़ख्मोला, दिनेश नेगी, पदमेन्द्र सिंह रावत, विनय कुमार, लक्ष्मण सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, रजनीश अणथ्वाल, पदमेन्द्र सिंह लिंगवाल, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट, कांति प्रसाद थपलियाल, अनिल भट्ट, कैलाश पंवार, हुकम सिंह, विपिन रांगण, मनमोहन चौहान, नरेन्द्र बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र रावत, पवन देवलियाल, मधुसूदन धस्माना, अतुल सुयाल, देवेन्द्र सिंह नेगी आदि शामिल थे।