fraud

सतपुली : सतपुली थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध वसूली करने वाले एक अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार किया गया। सतपुली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा के पति भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, निवासी सतपुली सैण, तहसील सतपुली ने थाना सतपुली पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि शिव कुमार वर्मा (उसका बहनोई) ने उनके विरुद्व जाली दस्तावेज बनाकर अवैध वसूली के लिए रू. 10,50,000/- (दस लाख पचास हजार रुपये) के जेवर लेने के नाम पर मैसेज भेजकर कर विभिन्न अपराधों में फसाने की धमकी दी गयी थी।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0-12/21, धारा- 420/467/469/501/506 भादवि0 बनाम शिव कुमार शर्मा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा आमजमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, मनीषा जोशी के निर्देशन, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में उ.नि. कैलाश चन्द्र सेमवाल मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी कर आज अभियोग उपरोक्त में संलिप्त नामजद अभियुक्त शिव कुमार वर्मा को गाजियाबाद (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल
  • 2 .आरक्षी अरूण कुमार