ready to move hose in greater noida

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एक मंजिला भवनों की आवासीय योजना के आवेदकों के भाग्य का फैसला कल (शुक्रवार) हो जाएगा। प्राधिकरण 17 दिसंबर को इनका ड्रा करने जा रहा है। ड्रा सुबह 11 बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक मंजिला निर्मित भवनों की योजना आवासीय सेक्टर ज्यू वन, ज्यू टू व ज्यू थ्री में लांच की थी। सेक्टर ज्यू वन में 200 वर्ग मीटर के 12 भवन, ज्यू टू में 120 वर्ग मीटर के 15 और ज्यू थ्री में 120 वर्ग मीटर के 86 भूखंड हैं। 10 नवंबर से इन भूखंडों के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। यह ओपन एंडेड स्कीम थी। 30 नवंबर तक आने वाले आवेदनों का ड्रा 17 दिसंबर को होने जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने इन सभी आवेदकों की सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर अपलोड कर दी है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। ड्रॉ के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी करायी जाएगी। ड्रॉ की पर्ची मैनुअल तरीके से स्कूली बच्चों से निकलवाई जाएगी। संपत्ति विभाग ने डॉ के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। कोविड नियमों का पालन करते हुए आवेदक डॉ में शामिल हो सकते हैं।

एक मंजिला भवनों का ब्योरा

सेक्टर                    एरिया          भवनों की संख्या                     कीमत

ज्यू वन                   200                        12                              82.91

ज्यू टू                   120                       15                               58.99

ज्यू थ्री                   120                      86                               58.99