rikhanikhal-block

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी की ब्लाक कार्यकारिणी रिखणीखाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में अधिवेशन का शुभारम्भ बीआरसी रिखणीखाल में उपशिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रधानाचार्य डाबरी अशोक कुमार द्विवेदी, भगत भण्डारी, जय चन्द्र आर्य, मुकेश काला, दीवान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, दीपक बडथ्वाल, मुनेश्वर आर्य, दलीप वर्मा, सन्तोष गुंसाई, पूरन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती का माल्यार्पण किया गया।

उप शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रधानाचार्य डाबरी अशोक कुमार द्विवेदी, पदाधिकारियों और विशेष अतिथियों का बैच अलंकरण एवं स्मृति चिह्नों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी के विकासखंड रिखणीखाल में त्रैवार्षिक अधिवेशन में विकासखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पुष्पराज सिंह, मंत्री सन्तोष गुसाई, कोषाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद, बरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, बरिष्ठ संयुक्त मंत्री मनोज कुमार आर्य को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी और दीपक बडथ्वाल द्वारा निर्वाचन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को जिला मंत्री द्वारा संघ संविधान के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

  1. सभी वक्ताओं द्वारा शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा।
  2. शिक्षा के विकास हेतु छात्र,शिक्षक और अभिभावक के बीच समन्वय।
  3. एससीईआरटी, डायट और विभागीय कार्यक्रमों में तालमेल।
  4. जूनियर हाई स्कूलों की घटती छात्र संख्या का मुख्य कारण।
  5. स्कूलों में विभिन्न विषयों में जिसमें विज्ञान गणित और अंग्रेजी के पदों पर शिक्षकों की कमी  शिक्षा के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण है।

प्रान्तीय निर्वतमान उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत,सयुंक्त मंत्री भगत सिंह भन्डारी, जिलाध्यक्ष जयचन्द्र आर्य, जिला मंत्री मुकेश काला,  जिला कोषाध्यक्ष संजय केडियाल,  लक्ष्मण सिंह नेगी, महावीर प्रसाद कुलाश्री, दलीप वर्मा, सन्तोष गुसाई, पूरन सिंह रावत प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, राजकीय शिक्षक संघ के कनेरा, मिनिस्ट्रीयल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत रावत, भारतेन्दू लखेडा, महेन्द्र सिंह, राखी लखेडा, मीना रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्पराज सिंह, मनोज कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन सन्तोष गुंसाई और अध्यक्षता  दलीप वर्मा  जी द्वारा की गई।