UPSC Admit Card

UPSC Admit Card 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज IFS (मेन्स) एग्जामिनेशन 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवारों प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल रहे हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल भर्ती पर महत्वपूर्ण अपडेट, जानें

UPSC Admit Card 2021:  यह परीक्षा आयोग द्वारा 27 फरवरी से 6 मार्च 2022 तक सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दिल्ली, लखनऊ, शिमला, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल तथा नागपुर सहित देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2021: जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज मेन्स एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 6 मार्च 2022 तक उपलब्ध रहेगी। इस परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

UPSC Admit Card 2021: केसे डाउनलोड करें UPSC IFS Mains Admit Card 2021

  1. UPSC IFS Mains Admit Card 2021 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं उसके बाद ‘e-Admit Card: Indian Forest Service (Main) Examination, 2021’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें और फिर सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  5. अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।